Corona Virus Update: भारत में कोविड- 19 के कितने मामले?

Corona Virus Update: भारत में कोविड- 19 के कितने मामले?

रोहित पाल

कोरोना वायरस (Corona Virus Cov-19) लगभग 166 देशों को अपनी चपेट में ले चुका है। दुनियाभर में 2 लाख 7 हजार 860 लोग कोरोना वायरस की चपेट में हैं। इनमें 8657 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं पिछले 24 घंटों में इस वायरस से दुनिया में 768 लोगों की मौत हुई है। इटली में सबसे ज्यादा 475 लोगों ने अपनी जान गवाईं है। यह किसी भी देश में इस संक्रमण से मौत का सबसे बड़ा आंकड़ा है। चीन में बुधवार को इसके संक्रमण का कोई नया मामला सामने नहीं आया है। जो चीन के लिए बड़ी राहत वाली बात है। ब्रिटेन में बुधवार को एक दिन में 104 लोगों की मौत हुई। यह तो रहा पूरी दुनिया में कोरोना के मामलों का आकड़ा, आइए अब जानते हैं कि भारत में कितने मामले हैं।

पढ़ें- Corona virus: जानें प्रभावित होने पर क्या करें और क्या ना करें?

भारत की covid19 India वेबसाइट के मुताबिक भारत में कोरोना वायरस के पीड़ितों की संख्या 177 पहुंच चुकी है। इनमें से 159 मरीजों का हॉस्पिटल में उपचार चला रहा है यानी कुल मामलों में 90 फीसदी हॉस्पिटलाइजड केसेस हैं। वहीं 15 मरीज रिकवर हो चुके हैं यानी कुल मामलों में 8 फीसदी केसेस को ठीक किया जा चुका है। आकड़ों के मुताबिक 3 लोगों की मौत हुई है यानी कुल मामलों में 2 फीसदी केसेस मौत के हैं।

 

इसे भी पढ़ें-

हवा में 3 घंटे तक और सतह पर 3 दिन तक जिंदा रह सकता है कोरोना वायरस

इन 10 तरीकों से शरीर को वायरस से लड़ने के लिए बनाएं सक्षम

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।